शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने किया जंगी प्रदर्शन - News Vision

खबरे

शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने किया जंगी प्रदर्शन


जबलपुर में अधारताल शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने जंगी प्रदर्शन किया बडी संख्या में शराब दुकान के सामने पहुंची महिलाओं ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए शराब दुकान पर की तालाबंदी की। मामला जबलपुर के पूर्व विधानसभा अंतर्गत आधारताल का है। यहां स्थित बड़े हनुमान जी और छोटे हनुमान जी मंदिर के मध्य खुली शराब दुकान खुली देख इन महिलाओं का पारा तरह से चड गया की इन मातृशक्तियो ने क्षेत्रीय लोगो के साथ मिलकर दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन किया और शराब ठेकेदार को सद्बुद्धि प्रदान करने की मांग की जिसके चलते महिलाओं ने शराब दुकान के सामने ही सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया इन आक्रोशित महिलाओं ने शराब कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और फिर शराब दुकान पर ताला जड़ दिया।


सुबह जब सिटीजन मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो उन्हें शराबियों के साथ ही शराब दुकान से उठ रही बदबू का सामना करना पडा। मंदिर के पास स्थित शराब दुकान को देखकर सभी आक्रोशित हो गए जिसके बाद मोर्चा क्षेत्र की महिलाओं ने संभाला और जमकर प्रदर्शन किया।

#jabalpur,