वाट्सएप स्टेटस पर यह मेसेज लिखकर छात्र ने लगाया फांसी का फंदा - News Vision

खबरे

वाट्सएप स्टेटस पर यह मेसेज लिखकर छात्र ने लगाया फांसी का फंदा



चेन्नई। पीएचडी कर रहे एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली दरअसल छात्र ने आत्महत्या करने से पहले वॉट्सएप स्टेट्स पर एक मैसेज लिखा था, जिसे देख उसके दोस्त सहम से गए. वॉट्सएप स्टेटस देखते ही  दोस्त उसके पास पहुंचे, तब तक छात्र की मौत हो गयी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छात्र द्वारा लिखे गए मैसेज की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार जैन जो की 32 वर्षीय है वह मद्रास में पीएचडी कर रहा था। पश्चिम बंगाल का निवासी था सचिन बताया जा रहा है कि सचिन ने वॉट्सएप पर स्टेट्स के रूप में यह मेसेज  लिखा था आई एम सॉरी, नॉट गुड एनफ। जब यह मैसेज सचिन के दोस्तों ने देखा तो वे घबरा गए। उसके दोस्त तुरंत सचिन के पास जाने के लिए उसी वक़्त निकल गए  जब वे सचिन के रूम पर पहुंचे तो देखा कि  हॉल में फंदे पर लटका था सचिन। दोस्तों ने तुरंत सचिन को फंदे से उतारा और एंबुलेंस बुलवाया उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए  लेकिन इमरजेंसी टीम ने उसी वक़्त सचिन को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी 

#sucide