
जबलपुर की गढा थाना पुलिस को बुरी स्थिति का सामना करना पड़ाउस वक़्त जब एक अज्ञात द्वारा यह अफवाह फैला दी गई अफवाहे कुछ इस तरह की थी सूपाताल मंदिर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में उनको देखने तथा उनका आशीर्वाद लेने का तूहल दौड़ पड़ा और वे लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की झलक पाने के लिए सड़कों भारी भीड़ उमड़ी जिसके के चलते व्यस्त मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई, मौके पर थाना प्रभारी राकेश तिवारी पहुंचे और उन्होंने मंदिर समिति के लोगों द्वारा यह उद्घोषणा भी करवाई की धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंदिर में नहीं आ रहे हैं, इसके बावजूद लोग ना तो पुलिस की और न ही मंदिर समिति के लोगों की कोई बात मान रहे थे लिहाजा पुलिस भी लोगों को समझाइश देती नजर आई, थाना प्रभारी राकेश तिवारी का कहना है कि लोग अचानक से इस तरह भीड के रूप में सड़क पर आ गये, जिसके चलते मौके पर हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अगर आ रहे होते तो मुझे जानकारी होती! बावजूद इसके कि मंदिर समिति द्वारा अनाउंस करवा दिया गया है कि वे नहीं आ रहे हैं। फिर भी उतावली जनता को संभालना बहुत मुश्किल हो रहा था
#jabalpur,