जबलपुर : खाली भूखंड में 2 दिनों से घूम रहा था 5 फीट लंबा कोबरा - News Vision

खबरे

जबलपुर : खाली भूखंड में 2 दिनों से घूम रहा था 5 फीट लंबा कोबरा

जबलपुर : खाली भूखंड में 2 दिनों से घूम रहा था 5 फीट लंबा कोबरा

#Jabalpur: 5 feet tall cobra was roaming in empty plot for 2 days

जबलपुर : तिलवारा के सगडा ग्राम की घटना बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ ही जहरीले जीव जंतु अब लोगों के घरों में घुसने लगे हैं, जिन्हें देखकर लोगों की सांसे थम जाती हैं। ऐसा ही मामला आज तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सगड़ा ग्राम में देखने को मिला, जब यहां मौजूद एक खाली पड़े भूखंड में 5 फीट लंबा कोबरा सांप लोगों ने देखा तो उनकी जान हलक में अटक गई, विगत 2 दिन से लगातार यह कोबरा इस खाली पड़े भूखंड में लोगों को दिखाई दे रहा था। जिसके चलते किसी हादसे की आशंका से क्षेत्रवासी भयभीत नजर आ रहे थे। लोगों द्वारा इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को दी गई और मौके पर दुबे ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और उसे ले जाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि, दोपहर सूचना मिली थी कि सगड़ा ग्राम में रहने वाले अजीत पटेल के खाली पड़े भूखंड पर विगत 2 दिनों से एक जहरीला सांप विचरण कर रहा है।जिसके कारण क्षेत्र के लोग भयजदा है। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे और खाली पड़े भूखंड में मौजूद सामान हटाया, तो वहां पर मौजूद ईंट के ढेर के नीचे उन्होंने जहरीला कोबरा देखा। जिसके बाद उन्होंने सावधानी पूर्वक कोबरा सांप को ईंट के ढेर से बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में लिया। सर्प विशेषज्ञ के अनुसार पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का है, जिसकी लंबाई लगभग 5 फीट है, जो काफी जहरीला होता है। अगर यह किसी को काट ले और समय रहते उसे इलाज ना मिले तो उसकी मौत होनी निश्चित है। फिलहाल कोबरा सांप को बरगी के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। सांप पकड़े जाने के बाद जहां पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

#ekaawaz, #jabalpur, #latestnews, #todeynews, #khushitimes,