एंबुलेंस चलाने वाले एक युवक के पास से देशी पिस्टल और देशी कट्टा पुलिस ने किया बरामद - News Vision

खबरे

एंबुलेंस चलाने वाले एक युवक के पास से देशी पिस्टल और देशी कट्टा पुलिस ने किया बरामद

एंबुलेंस चलाने वाले एक युवक के पास से देशी पिस्टल और देशी कट्टा पुलिस ने किया बरामद

#Police recovered country made pistol and country made katta from a young man driving an ambulance

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एंबुलेंस चलने वाले एक युवक के पास से देशी पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। संजीवनी नगर पोलिस चौकी के एसआई सतीश झारिया ने बताया की पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की विशाल बाल्मीकि नाम का एक युवक कमर में पिस्टल खोसकर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा की एक युवक कमर में पिस्टल खोंसकर घुम रहा है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से देशी पिस्टल के अलावा देशी कट्टा भी बरामद किया है । पुलिस का कहना है कि विशाल बाल्मीकि मेडिकल में एम्बुलेंस चलाता है और पिस्टल को अपने पास इसलिए रखा है ताकि वो लोगो डरा और धमका सके। आरोपी का कोई भी पिछला आपराधिक रिकार्ड नहीं है। पोलिस ने आर्म एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया है 

#ekaawaz, #jabalpur, #latestnews, #todeynews, #khushitimes,