राशन दूकान की कालाबाजारी संचालक द्वारा आमजनों को दिया जा रहा घटिया राशन - News Vision

खबरे

राशन दूकान की कालाबाजारी संचालक द्वारा आमजनों को दिया जा रहा घटिया राशन

राशन दूकान की कालाबाजारी संचालक द्वारा आमजनों को दिया जा रहा घटिया राशन

#Poor ration being given to the general public by the black marketing operator of the ration shop

जबलपुर : राशन दुकान संचालक गरीबों के लिए आए हुए राशन की कालाबाजारी कर उसकी जगह घटिया अनाज गरीबों को वितरित कर देते हैं, जिसमें बकायदा खाद्य नियंत्रण अधिकारी भी इस बंदरबांट में शामिल रहते हैं। यह आरोप लगाते हुए आज कांग्रेसजनों ने बलदेवबाग क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद पंकज पांडे का कहना था कि, उन लोगों को अनाज की कालाबाजारी की जानकारी लगी, तो राशन दुकान से राशन लिया और देखा कि वाकई में आमजनों को घटिया स्तर का अनाज बांटा जा रहा है। जिसको लेकर अब वे सरकार को नींद से जगाने प्रदर्शन कर रहे है, इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि, अगर दोषी राशन दुकान संचालकों सहित भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होती है, तो कॉन्ग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

#ekaawaz, #latestnews, #jabalpur, #todeynews, #trendingnews, #rationshop,