महिला से चैन और जेवर लूटकर आरोपी हुआ फरार - News Vision

खबरे

महिला से चैन और जेवर लूटकर आरोपी हुआ फरार

महिला से चैन और जेवर लूटकर आरोपी हुआ फरार

#Accused absconded after robbing a woman of chain and jewelry

जबलपुर : जबलपुर के ग्वारीघाट थाना अंतर्गत इंद्रपुरी कॉलोनी में एक अजनबी व्यक्ति एक घर में पहुंचता और घर में मौजूद वृद्धा से उसके नए मकान के बारे में बात करते हुए, उसे अपने साथ लेकर चलने की बात कह कर अपने साथ ले जाता है, महिला को लेकर जब वह सूनसान जगह पहुंचता है, तो वाहन रोक देता है। जिस पर महिला जब उससे पूछती है तो जेब में रखा चाकू निकालता है और सारे गहने उतार कर उसे देने की बात कहता है। महिला की ऐसा ना करने पर, वह उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। जिससे डरकर महिला ने गले में पहनी सोने की चेन और अंगूठी निकालकर उसे सौंप दी। आरोपी महिला को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। डरी, सहमी महिला किसी तरह ग्वारीघाट थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

#ekaawaz, #jabalpur, #latestnews, #lootnews, #latestnews, #khushitimes,