इन लोगों के साथ रहना मौत से कम नहीं! समय रहते ही बना लें दूरी - News Vision

खबरे

इन लोगों के साथ रहना मौत से कम नहीं! समय रहते ही बना लें दूरी

इन लोगों के साथ रहना मौत से कम नहीं! समय रहते ही बना लें दूरी

#Living with these people is nothing less than death! make distance in time

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बहुत सी ऐसी बातें बताई हैं जो कि किसी भी व्यक्ति का जीवन पलभर में बदल सकती हैं. इसलिए इन बातों का अनुसरण करना जरूरी है.

Chanakya Niti: आचार्य दुनिया के एक लोकप्रिय अर्थशास्त्री कूटनीतिज्ञ, समाजशास्त्री और असाधारण बुद्धि के स्वामी थे. इनकी नीतियों पर चलकर एक साधारण का बालक चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गया और देश पर राज किया. इसलिए मोर्यवंश की स्थापना में चंद्रगुप्त मौर्य को विशेष योगदान माना गया है. (Chanakya Niti Avout Life) चंद्रगुप्त की नीतियों का संग्रह ही चाणक्य नीति है. जिसमें कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जो कि व्यक्ति को लगभग जीवन के हर मोड़ पर काम आती हैं. इन नीतियों को अपनाकर आप सफलता हासिल कर सकते हैं. साथ ही किसी बड़ी मुश्किल से भी बच सकते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ लोगों का साथ आपके लिए मौत के समान हो सकता है. इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बना लेना ही बेहतर है. आइए जानते हैं ऐसे कौन से लोग हैं जिनके साथ रहना मृत्यु के समान है?

झूठा मित्र

आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति के पहले अध्याय में बताया है कि मनुष्य को जीवन में एक सच्चा दोस्त रखना चाहिए. क्योंकि एक झूठा मित्र आपके लिए मौत के समान हो सकता है. क्योंकि इसकी वजह से आपको कभी भी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. झूठा मित्र अपने झूठ की वजह से आपको कभी भी कहीं भी फंसा सकता है.

दुष्ट पत्नी

चाणक्य नीति के अनुसार दुष्ट पत्नी आपके जीवन को नरक बना सकती है. इसलिए ऐसी पत्नी के साथ रहने से अच्छा है कि आप अपना जीवन अकेले ही काट लें. क्योंकि एक बुरी पत्नी आपके साथ-साथ पूरे परिवार की सुख-शांति को भंग कर सकती है. खासतौर पर बुरे आचरण वाली पत्नी के साथ रहना मृत्यु से कम नहीं है.

बदमाश नौकर

घर का नौकर हमेशा वफादार होना चाहिए, क्योंकि आपके घर की अधिकतर बातें नौकर जरूर जानता है. यदि नौकर बदमाश है तो आपके और आपके परिवार के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है. इसलिए ऐसे नौकर को समय रहते ही नौकरी से हटा देना चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में यदि बदमाश नौकर है तो वह आपके लिए खतरे से कम नहीं, क्योंकि घर के सारे भेद वह बाहरी लोगों को दे सकता है

#ekaawaz, #chanakyaniti,