जबलपुर : रामपुर पेट्रोल पंप पर पानी मिला पेट्रोल देने पर हंगामा, जांच के बाद होगा सील - News Vision

खबरे

जबलपुर : रामपुर पेट्रोल पंप पर पानी मिला पेट्रोल देने पर हंगामा, जांच के बाद होगा सील

जबलपुर : रामपुर पेट्रोल पंप पर पानी मिला पेट्रोल देने पर हंगामा, जांच के बाद होगा सील

#Jabalpur: Water found at Rampur petrol pump, uproar over giving petrol, will be sealed after investigation

जबलपुर : रामपुर पेट्रोल पंप पर बीती रात बड़ी संख्या में पहुंचे वाहन चालकों ने जमकर हंगामा किया। लोगोें का आरोप रहा कि उन्होंने पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया था, लेकिन उनकी गाड़ियों की टंकी मेें पेट्रोल के साथ पानी डाल दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसकी सूचना खाद्य विभाग के अफसरों को भी दिए जाने की बात कही जा रही है। पेट्राेल में मिलावट की शिकायत करते समय लोग बाटलों में वो पेट्रोल भी लिए रहे जो उन्होंने रामपुर पेट्रोल पंप से भरवाया था। विभाग का कहना है कि ग्राहकों की शिकायत पर पंचनामा करने की कार्रवाई की गई है, और जल्द ही इस पूरे मामले की जांच कर पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।


दर्जनों वाहन मालिकों की गाड़ी में जब हुई यह घटना

यह घटना एक नहीं दो नहीं बल्कि दर्जनों वाहन मालिकों की गाड़ी में जब हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद गोरखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राहकों को समझाइश देने में जुटी रही। वाहन मालिकों का का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल की जगह पानी मिलाकर यहां पर बेच रहा है जिसके चलते ना सिर्फ ग्राहकों को नुकसान हो रहा है बल्कि उनकी गाड़ियां भी खराब हो रही है।


कुछ दूर चलने के बाद गाड़ियां बंद हो गईं

शुक्रवार की रात को जैसे ही वाहन चालक रामपुर स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे और उन्होंने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया तो कुछ दूर चलने के बाद उनकी गाड़ियां बंद हो गई। यह घटनाक्रम एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई लोगों के साथ हुआ। सभी वाहन चालक वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वाहन मालिकों का कहना है कि अच्छी भली गाड़ी में जब पेट्रोल खत्म हुआ और जैसे ही हमने भरवाया तो गाड़ी की टंकी में पेट्रोल की जगह पानी निकलने लगा। यह पूरा घटनाक्रम एक नहीं दो नहीं बल्कि दर्जनों गाड़ियों में सामने आया है। वाहन मालिकों का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालक ने फर्जीवाड़ा करते हुए ना सिर्फ उनके साथ ठगी की है बल्कि लाखों रुपए की गाड़ियां भी खराब की है।


पानी मिलने की शिकायत करना लोगों ने शुरू कर दी

अपने वाहनों में पेट्रोल की जगह पानी मिलने की शिकायत लोगों ने की। गोरखपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे के साथ खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्राहकों के द्वारा की गई शिकायत की जांच की। लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के नोजल में पेट्रोल की जगह पानी निकल रहा है। यहां पर अगर 1 लीटर पेट्रोल भरवा जाए तो उसमें से महज एक पाव पेट्रोल निकलता है जबकि बाकी का पानी रहता है, जिसका जीता जागता सबूत बोतल में देखा जा सकता है।


पेट्रोल पंप से मिले सहित पानी को सैंपल को जब्‍त

घटनाक्रम के बाद गोरखपुर थाना पुलिस के साथ खाद विभाग मौके पर पहुंचा और ग्राहकों के द्वारा दी गई शिकायत को गंभीरता से लिया और पेट्रोल पंप से मिले सहित पानी को सैंपल को जब्‍त किया है।

#ekaawaz, #jabalpurpetrolpump, #jabalpur, #india, #latestnews, #todeynews,