जिस व्यक्ति के अंदर होती है ये एक आदत, उसके बिगड़ जाते हैं सारे काम - News Vision

खबरे

जिस व्यक्ति के अंदर होती है ये एक आदत, उसके बिगड़ जाते हैं सारे काम

जिस व्यक्ति के अंदर होती है ये एक आदत, उसके बिगड़ जाते हैं सारे काम

#The person who has this habit, all his work gets spoiled

चाणक्य नीति : चाणक्य ने अपनी नीतियों में उस एक चीज का जिक्र किया है जो व्यक्ति की सफलता में अहम भूमिका निभाती है. ये ऐसा गुण है जिसका सही इस्तेमाल से व्यक्ति के बिगड़े काम बन जाते हैं.



बन्धाय विषयासक्तं मुक्त्यै निर्विषयं मनः। मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः ॥ - 

चाणक्य ने मन को सुख और दुख का कारण माना है. वह कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने मन और इच्छाओं पर नियंत्रण कर ले तो उसके जीवन में सुख ही सुख है


चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है. मन के वश में रहने वाला मानव जीवन और मौत के चक्र से कभी मुक्त नहीं हो सकता. वहीं जिसने मन पर काबू पा लिया उसके बिगड़े काम भी बन जाते हैं, क्योंकि वह सोच-समझकर और समझदारी से कार्य को पूर्ण करता है

मन शांत होगा तो नियंत्रण में होगा व्यक्ति

जिसका मन अशांत होता है वो तमाम सुविधाएं होने के बाद भी कभी खुश नहीं रह पाता. चाणक्य कहते हैं कि न सिर्फ सफलता बल्कि एकाग्र मन से ही प्रभू की प्राप्ति भी होती है. मन शांत होगा और नियंत्रण में होगा तो व्यक्ति बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेगा, फिर चाहे हार ही क्यों न नजर आ रही हो

भावनाओं और मन पर कंट्रोल रखो 

सुख और दुख दोनों ही परिस्थिति में व्यक्ति को अपनी भावनाओं और मन पर कंट्रोल रखना चाहिए. यही एक समझदार इंसान की निशानी है, क्योंकि इन दोनों ही मुंह से निकला शब्द आपके लिए घातक हो सकता है

मन को साधना सीख लिया तो

चाणक्य के अनुसार यदि मनुष्य ने अपने मन को साधना सीख लिया तो उससे बड़ा तपस्वी कोई नहीं है. ऐसे व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ से मुक्त हो जाते हैं

 #ekaawaz, #chanakyaniti, #latest