एम्बुलेंस संचालक व चिकित्सक के बीच मेडिकल में सामनेआया विवाद - News Vision

खबरे

एम्बुलेंस संचालक व चिकित्सक के बीच मेडिकल में सामनेआया विवाद

एम्बुलेंस संचालक व चिकित्सक के बीच मेडिकल में सामने आया विवाद

#Medical dispute between ambulance operator and doctor

जबलपुर। मेडिकल कालेज में एक बार फिर निजी एम्बुलेंस संचालक व चिकित्सक के बीच विवाद सामने आया है। सीएमओ डा.कुलदीप पाठक ने इस सिलसिले में गढ़ा थाने में लिखित शिकायत दी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि एम्बुलेंस संचालक बबलू बाल्मीकि विवाद करता है साथ ही धमकाता भी है। लिहाजा, पुलिस उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई करे।

21 जून को भी विवाद की घटना सामने आई थी

इससे पूर्व 21 जून को भी उक्त चिकित्सक और एंम्बुलेंस संचालक के बीच विवाद की घटना सामने आई थी। तब प्रबंधन ने सिक्योरिटी कंपनी पर फाइन लगाते हुए नोटिस जारी किया था, साथ ही स्टैंड चालक पर भी फाइन लगाते हुए नोटिस दिया था।

मेडिकल कालेज परिसर में निजी एंम्बुलेंस के खड़े रहने पर प्रतिबंध लगाया था

डा. पाठक ने बताया कि पूर्व कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी ने निर्देश जारी करते हुए मेडिकल कालेज परिसर में निजी एम्बुलेंसों के खड़े रहने पर प्रतिबंध लगाया था, इन्हें केवल ड्राप एंड गो की अनुमति दी गई थी। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर निजी एम्बुलेंस संचालक परिसर में ही डटे रहते हैं। आरटीओ द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं जा रही है। इससे उनके हौसले बुलंद हैं।

#ekaawaz, #jabalpur, #india, #latestnews, #todeynews, #topnews, #khushitimes, #jabalpurnews,