सुनील शेट्टी की डेब्यू वेब सीरीज 'धारावी बैंक' का टीज़र हुआ रिलीज, MX Player पर होगी स्ट्रीम - News Vision

खबरे

सुनील शेट्टी की डेब्यू वेब सीरीज 'धारावी बैंक' का टीज़र हुआ रिलीज, MX Player पर होगी स्ट्रीम

सुनील शेट्टी की डेब्यू वेब सीरीज 'धारावी बैंक' का टीज़र हुआ रिलीज, MX Player पर होगी स्ट्रीम

#Sunil Shetty's debut web series 'Dharavi Bank' teaser released, will stream on MX Player

Web series : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। उन्होंने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। अभिनेता सुनील शेट्टी अब जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। सुनील शेट्टी जल्द ही एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'धारावी बैंक' (Dharavi Bank) से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज का टीजर आज शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें मुख्य किरदारों को इंट्रोड्यूस करवाया गया है। सीरीज में उनके साथ अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी नजर आने वाले है।

बता दें कि, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की वेब सीरीज 'धारावी बैंक' का टीजर जारी किया गया है। इस सीरीज में सुनील शेट्टी के साथ-साथ विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में हैं। यह सीरीज एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्तियों में से एक धारावी पर बेस्ड कहानी है, जो मुंबई में स्थित है। सीरीज के टीजर की शुरुआत अन्ना यानी सुनील शेट्टी से होती है। वहीं, बाइक पर वर्दी में विवेक ओबेरॉय भी काफी जंच रहे हैं।इस वेब सीरीज में दोनों के बीच आपसी टकराव नजर आने वाला हैं।

सुनील शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट:

सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर सीरीज का टीजर शेयर किया है। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा है, "नये कामों की तलाश चलती रहनी चाहिए। इसलिए, मैं ओटीटी की दुनिया में अपनी शुरुआत कर रहा हूं। दर्शकों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया।"

ये कलाकार आएंगे नजर:

धारावी बैंक एक गैंगस्टर ड्रामा सीरीज है, जिसमें सुनील धारावी के डॉन थलाइवन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस रोल के लिए सुनील ने दक्षिण भारतीय गेटअप अपनाया है। सफेद शर्ट, लुंगी, लम्बे बाल और दाढ़ी में सुनील बिल्कुल अलग दिख रहे हैं। विवेक ओबेरॉय जेसीपी जयंत गावस्कर के रोल में हैं। इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय जेसीपी 'जयंत गावस्कर' की भूमिका निभा रहे हैं, जो किसी व्यक्ति को मारता पहले है और उसके अपराध का फैसला बाद में करता है। सीरीज में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय के अलावा सोनाली कुलकर्णी, ल्यूक केनी, फ्रेडी दारूवाला, शांति प्रिया, संतोष जुवेकर, नागेश भोसले, सिद्धार्थ मेनन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

#ekaawaz, #webseries, #dharavibankwebseries, #teaserlaunch,