अपहरण के बाद नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या - News Vision

खबरे

अपहरण के बाद नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

अपहरण के बाद नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

#Naxalites killed villager after kidnapping

 तर्रेम थाना क्षेत्र में रविवार रात नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। माओवादियों के भय से परिजनों ने अभी तक थाने में मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जानकारी के अनुसार तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेल्लूर निवासी रामा पुनेम का नक्सलियों ने 18 अगस्त को अपहऱण कर लिया था। अपहरण के तीन दिनों बाद रविवार की रात को रामा पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। नक्सली भय के चलते परिजनों ने अब तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इसी के चलते अभी इस मामले की पुष्टि नहीं हुई है।