OMG 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, पंकज त्रिपाठी का केस लड़ने में मदद करेंगे शिव के दूत - News Vision

खबरे

OMG 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, पंकज त्रिपाठी का केस लड़ने में मदद करेंगे शिव के दूत

OMG 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, पंकज त्रिपाठी का केस लड़ने में मदद करेंगे शिव के दूत

#OMG 2 trailer released, Shiva's messenger will help fight Pankaj Tripathi's case

OMG 2 Trailer Release: अक्षय कुमार ओह माय गॉड-2 के साथ एक बार फिर से अपने फैंस के बीच आ रहे हैं। गदर 2 के साथ पंगा लेने वाले अक्षय कुमार की ओह माय गॉड-2 के ट्रेलर का ऑडियंस को एक लंबे समय से इंतजार था। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ क्योंकि फाइनली अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म OMG 2 का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।


Highlights : 
  • अक्षय कुमार की OMG 2 का ट्रेलर हुआ आउट
  • 'ओह माय गॉड-2' में खुद का ही केस लड़ते दिखे पंकज त्रिपाठी
  • अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की सुपरहिट है जोड़ी

OMG 2 Trailer Release: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का जब से पहला पोस्टर सामने आया था, तब से ही फैंस इसे थिएटर में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये परेश रावल स्टारर साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है।

बीते मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की थी। अब फाइनली अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर सोशल ड्रामा 'ओह माय गॉड-2' का ट्रेलर ऑडियंस के सामने आ चुका है। जिसमें सीधे और सरल रूप से एक अहम मुद्दे को दुनिया के सामने लाया गया है।

एडल्ट एजुकेशन के मुद्दे को उठाती है OMG 2

OMG 2 में परेश रावल की कोर्ट में कान्हा बनकर मदद करने वाले अक्षय कुमार अब शिव के दूत बनकर पंकज त्रिपाठी के कष्ट हरते हुए दिखाई देंगे। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है शिव की आकृति से, जो अपने सबसे प्रिय नंदी को ये बताते हैं कि उनके भक्त पर एक बहुत बड़ी विपदा आने वाली है और वह शिव गण में से किसी एक को लेकर जाए, जो उनकी मदद कर सकें।

इसके बाद शुरू होती है कहानी, जहां कोर्ट में आरोपी पंकज त्रिपाठी खुद का ही केस लड़ते हुए नजर आते हैं। जिनका एक साधारण से परिवार है, लेकिन स्कूल में उनके बेटे के साथ घटी एक घटना उनकी जिंदगी बदल देता है।

पंकज त्रिपाठी का बच्चा बदनामी के डर से सुसाइड करने जाता है, जिसके बाद अपने बेटे को दुनिया की नजरों में सही साबित करने के लिए खुद ही पंकज त्रिपाठी वकील बनकर केस लड़ते हैं और साथ ही अपने बेटे को अंधकार से बाहर निकालने की गुहार लगाते हैं।
 

शिव के दूत बनकर अक्षय कुमार ऐसे करेंगे पंकज त्रिपाठी की मदद

OMG 2 में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। हालांकि, वह भगवान भोलेनाथ के भक्त पंकज त्रिपाठी के खिलाफ केस लड़ रही हैं। उनका किरदार ट्रेलर में बहुत ही पावरफुल है। हालांकि, शिव के दूत बने अक्षय कुमार के किरदार को ट्रेलर में बहुत ज्यादा नहीं दिखाया गया है। ट्रेलर में उनका एक ही डायलॉग है। उनके किरदार को अब भी सरप्राइज रखा गया है।

अमित राय के निर्देशन और वायाकॉम-18 के बैनर तले बनी 'ओह माय गॉड-2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' से टकराएगी।

#ekaawaz, #OMG2traliorrelease, #OMG2tralior, #entertainment,