संस्कारधानी बनती जा रही अवैध शराब बिक्रय का गढ़, पढ़िए पूरी खबर - News Vision

खबरे

संस्कारधानी बनती जा रही अवैध शराब बिक्रय का गढ़, पढ़िए पूरी खबर

संस्कारधानी बनती जा रही अवैध शराब बिक्रय का गढ़, पढ़िए पूरी खबर

#Sanskardhani is becoming a stronghold of illegal liquor sale, read full news

जबलपुर : संस्कारधानी अवैध शराब बिक्रय का गढ़ बनती जा रही है। जिसके चलते क्राइम ब्रांच और हनुमानताल पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार कर 350 पाव देशी शराब जब्त की है. हनुमानताल पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि राजा बाबू डेरी, बाबाटोला के पास राखी सोनकर अपने घर में अवैध शराब बेचने हेतु रखी है सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्राच की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान बाबा टोला में दबिश दी गई। जहां 30 वर्षीय महिला निवासी बाबाटोला से 350 पाव देशी शराब कीमती 21 हजार रूपये जब्त कर कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो सहित अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर लगाम लगाने का आदेश दिया गया था, जिसके चलते अब जिले भर के थानों में अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों और अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर दबिश दी जा रही है, इसी के चलते हनुमानताल पुलिस ने थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री में सक्रिय महिला को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस अब महिला से पूछताछ में जुटी हुई है।

Also Read : पुलिस ने शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार


#jabalpur