जबलपुर में सड़क किनारे टेंट लगाकर अर्युवेदिक दवा बेचने वाले वैध को पुलिस ने किया गिरफ्तार दरसल महिला को गलत दवा देने का आरोप वैध पर लगा है। वैद्य की दी गयी जड़ी बूटी वाली दवा खाने के कुछ देर बाद महिला बीमार हो गयी और उसे लेकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय जिसका नाम सुचित्रा चोपड़ा है सुचित्रा चोपड़ा दमा की बीमारी से पीड़ित थी, उन्होंने तिलवारा थाना पटेल ढाबा के पास सड़क किनारे टेंट लगाकर जड़ी बूटी बेचने वाले वैध जिसका नाम परसराम पटेल है उससे दमा ठीक करने वाला काढ़ा लिया था, उस काढ़ा को पीने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सुचित्रा चोपड़ा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह मामला गोरखपुर पुलिस थाने पहुंचा तो गोरखपुर पुलिस टीम ने शून्य पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी परसराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया
#jabalpur