
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्यवाही की बात करते है वही प्रदेश में शराब का व्यवसाय करने वालों पर मेहरबानी होते दिख रही है यही वज़ह है की गली, मोहल्लो और रिहायसी इलाको में शराब दुकाने लगातार खुल रही है. इन दुकानों का आम जनता काफी विरोध कर रही है. जनता के साथ साथ शराब दूकान का स्थानीय विधायक तरुण भनोट ने भी विरोध किया है. विधायक ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा हैं कि अगर शराब दूकान 1 अप्रेल तक बंद नहीं होती हैं तो वो खुद दूकान के सामने धरना देकर बैठेंगे. दरअसल जबलपुर के गोरखपुर में रोड में पिछले साल खुली शराब दूकान के विरोध में पिछले कुछ दिनों से स्थानीय महिलाये धरने पर बैठी हैं. महिलाओ कि सरकार से मांग हैं कि रहवासी इलाके में शराब दूकान खुलने से उन्हें कई प्रकार कि समस्याओ का सामना करना पड़ रहा हैं. यही वज़ह हैं महिलाओ के धरने पर बैठने कि खबर लगते ही स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे और शराब दूकान का विरोध किया. विधायक तरुण भनोट ने शराब दूकान को शीघ्र बंद करने कि सरकार से मांग कि हैं. स्थानीय लोगी ने इस मौके पर सरकार का पुतला भी फूंका
#jabalpur,