ग्वारीघाट थाना अंतर्गत ग्राम छिवला में स्कूल के पास जुआ खेलने के विवाद को लेकर युवक की हुई हत्या के बाद पुलिस में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने घटना की जानकारी सामने आते ही तीन संदेशों को गिरफ्तार किया जिसमें राजेश अहिरवार बबलू थापाऔर रविंद्र गुण को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर दिया घटना बीती रात की थी जब 32 वर्षीय युवक के साथ उसके ही पड़ोसियों ने रॉड और लाठी के हमले से दनादन वार सिर कुचल दिया। जिसके चलते युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया था। जिनसे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्वारीघाट थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान ने बताया कि रविवार के चलते मृतक और आरोपी साथ में ही बैठकर ताश खेलते रहे, जिसमें जीत हार पर दांव भी लगाया जा रहा था, खेल समाप्त होने पर मृतक द्वारा पूरे पैसे रख दिए गए, जिसके चलते सभी में विवाद हुआ लेकिन मृतक वहां से निकल गया। तो आरोपी उसके घर पर भी पहुंचे और उसके परिजनों को देख लेने की धमकी देते हुए निकल गए और देर रात जैसे ही युवक उन्हें मिला तो उन्होंने पीछे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
#jabalpur,