विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी वर्ग को साधने की बीजेपी कर रही कोशिश, पढ़िए पूरी खबर - News Vision

खबरे

विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी वर्ग को साधने की बीजेपी कर रही कोशिश, पढ़िए पूरी खबर

विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी वर्ग को साधने की बीजेपी कर रही कोशिश, पढ़िए पूरी खबर
 

#BJP is trying to help OBC class before assembly elections, read full news


Highlight :

* बीजेपी करेगी महाकौशल में राष्ट्रीय संगोष्ठी 


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक बार फिर ओबीसी समाज को साधने की कोशिश कर रही है.. जबलपुर दौरे पर आए पूर्व मंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर विषय ने कहा कि छिंदवाड़ा जबलपुर में बीजेपी जल्द ही राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करने जा रही है उन्होंने कहा कि वर्तमान में छिंदवाड़ा राजनीति का केंद्र बिंदु है छिंदवाड़ा में ओबीसी समाज का राष्ट्रीय संगोष्ठी हो ,दरअसल आज जबलपुर दौरे पर आए पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर विषय ने कहा कि छिंदवाड़ा जबलपुर में ओबीसी समाज का राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जबलपुर में 50% ओबीसी समाज के लोग हैं जबलपुर में यादव अहीर समाज सहित बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग हैं.. पूरे राज्य में 48 परसेंट ओबीसी समाज के लोग हैं


उन्होंने कहा कि यदि नेतृत्व के द्वारा सहमति नहीं बनती है तो भोपाल में भी राष्ट्रीय संगोष्ठी करने पर विचार किया जाएगा 

वही आगामी चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान को लेकर गौरी शंकर बिसेन ने कहा की कमलनाथ ने जो वचन पत्र में कहा उसपर क्या हुआ एक भी वचन उनका पूरा नही हुआ जिसको लेकर उनके मंत्री परिषद के सदस्य,विधायक दल भाजपा में आये और चुनाव जीता, इसलिए वह क्या कह रहे है इसका फर्क नही पड़ता चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता फैसला करेगी वही आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होंने ने कहा की आम आदमी पार्टी की इंट्री हो सकती है लेकिन वह एक भी सीट नही जीतेगी।


गौरी शंकर बिसेन:-अध्यक्ष म.प्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग

#politics,