जबलपुर में युवक के घर से बरामद एयरगन, चिडिमार गन सहित दो तलवारें और एक कट्टा - News Vision

खबरे

जबलपुर में युवक के घर से बरामद एयरगन, चिडिमार गन सहित दो तलवारें और एक कट्टा

जबलपुर में युवक के घर से बरामद एयरगन, चिडिमार गन सहित दो तलवारें और एक कट्टा

#Airgun, Chidimar gun and two swords and a dagger recovered from the youth's house in Jabalpur

हनुमानताल पुलिस को देखकर भाग रहे एक आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जिसके पास से पुलिस ने एक कट्टा बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी की घर की तलाशी ली गई, जिसके बाद पुलिस को एयरगन, दो तलवारों और चिडिमार बंदूक बरामद हुईं है बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी हाल ही में एक मर्डर कांड से छूटा है। जिसके ऊपर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप था। पूरे मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी शहजाद को कट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर में तलवारें रखी है। जिसके बाद मुस्तैद पुलिस ने जब आरोपी के घर आनंद नगर अधारताल में दबिश दी तो एयरगन, चिडिमार गन सहित दो तलवारें मिली है। पुलिस की पूछताछ जारी है।

#jabalpurnews, #ekaawaz