जबलपुर सड़क हादसे में किशोर की मौत, शव रखकर किया चक्का जाम - News Vision

खबरे

जबलपुर सड़क हादसे में किशोर की मौत, शव रखकर किया चक्का जाम

जबलपुर सड़क हादसे में किशोर की मौत, शव रखकर किया चक्का जाम

#Teenager dies in Jabalpur road accident, jammed by keeping dead body

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात सड़क हादसे में रामपुर क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में रहने वाले किशोर की दर्दनाक मौत हो गई वहीं मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने आदर्श नगर साईं मंदिर के पास शव रखकर चक्का जाम किया गया वहीं परिजनों का कहना है कि उनके बेटे अर्जुन लडिया की कुछ लोगों के द्वारा हत्या की गई है जबकि पुलिस के द्वारा पूरा मामला एक्सीडेंट का बताया जा रहा है जबकि मोटर साइकिल में किसी भी प्रकार की खरोच तक नहीं दिख रही है वही चक्का जाम करके शव रखकर प्रदर्शन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं पर इस अधिकारियों के द्वारा परिजनों को जांच का आश्वासन देकर चक्का जाम खुलवाया गया जहां चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतार देखने को मिली


#jabalpur, #ekaawaz