राहुल गांधी को सदन से अयोग्य घोषित करने का मामला ,कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर मुखर हो रही - News Vision

खबरे

राहुल गांधी को सदन से अयोग्य घोषित करने का मामला ,कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर मुखर हो रही

The matter of disqualification of Rahul Gandhi from the House, Congress is constantly being vocal about this issue


राहुल गांधी को सदन से अयोग्य घोषित करने का मामला दिन पर दिन तूल पकड़ता जा रहा है ,कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर मुखर हो रही है। जगह-जगह केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में जबलपुर स्थित सिविक सेंटर में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने आज सद्बुद्धि यज्ञ किया। इस मौके पर महिला नेत्रीयों का कहना था कि मोदी सरकार लगातार षड्यंत्र के तहत लोकतंत्र को दबाने का प्रयास कर रही है और इसी प्रयास के चलते राहुल गांधी को सदन से निष्कासित भी किया गया है। इन्होंनेआज सिविक सेंटर में सद्बुद्धि यज्ञ किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि मोदी सरकार को सद्बुद्धि दे। इस मौके पर बड़ी संख्या में जबलपुर महिला कांग्रेस कि सदस्यों और पदाधिकारियों ने हवन पूजन किया और अपने चहेते नेता राहुल गांधी की पुनः सांसद के रूप में बहाली की मांग की।

#jabalpur