Painful death of a young man who stabbed two youths with knives due to old enmity
रांझी के झांडा चौक में टलह रहे दो युवकों से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर, तीन आरोपी चाकूओं से गोदकर फरार हो गए थे। जिसके बाद दोनों घायलों को आनन फानन में मेडिकल में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को दबोच लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय महिला निवासी व्हीएफ जे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह क्वॉटरों में झाडू पोंछा का काम करती है। उसका बेटा अजय चौधरी एवं जेठानी का बेटा सतीष टहलने गये थे। उसे मोहल्ले वालों ने बताया कि एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर फरार हो गए। जिसके बाद दोनों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान अजय चौधरी की मौत हो गयी है। पुलिस ने नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
.#crime