जबलपुर में विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में देर रात शातिर चोरों ने दुकान की पीछे से ईंट हटाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। शातिर चोर मंडी की दुकान से गल्ले में पड़ा करीब पांच हजार कैश लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीव्ही में कैद हो गयी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंडी में हो रही चोरियों की वारदातों से व्यापारियों में खासा रोष है। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सभी व्यापारी हड़ताल पर चले जाएंगे। विजय नगर थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर ने बताया कि कृषि उपज मंडी में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ज्यादा कुछ नहीं ले जा पाए है। मामले की जांच जारी है। मंडी में चोरी होने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर व्यापारियों का जमघट लग गया। पीडित ने बताया कि दुकान के पीछे की ईंट निकालकर, चोर अंदर घुसे और कैश में हाथ साफ कर फुर्र हो गए। यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सभी हड़ताल पर जाएंगे।
#jabalpur,