वकीलों की हड़ताल को लेकर यह बोले चीफ जस्टिस - News Vision

खबरे

वकीलों की हड़ताल को लेकर यह बोले चीफ जस्टिस

The Chief Justice said this regarding the lawyers' strike



जबलपुर में चल रही वकीलों की हड़ताल को लेकर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा सभी वकीलों को काम पर वापस लौटने का आदेश देने के साथ आदेश की नाफरमानी करने वाले वकीलों पर अवमानना की कार्रवाई करने की बात को लेकर अब अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों के बीच रस्साकशी तेज हो गई है। चीफ जस्टिस के दिए गए आदेश के बाद मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों द्वारा भी बैठकों का दौर चल रहा है वही हाई कोर्ट के न्यायाधीश बिना अधिवक्ताओं के ही मामले की सुनवाई कर रहे हैं। जिसको लेकर जिला बार एसोसिएशन के सचिव राजेश तिवारी का कहना है कि अभी न्यायालय और वकीलों के बीच का गतिरोध समाप्त नहीं हुआ है, सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल की है। वही अब सारा दारोमदार सोमवार की शाम को आयोजित होने जा रही राज्य अधिवक्ता परिषद की बैठक पर टिका हुआ है। राज्य अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों द्वारा जो तय होगा वह निर्णय सर्वमान्य होगा।

#jabalpur,