खुली शराब दुकान के चलते शराबी करे रहा महिलाओं के साथ अश्लील हरकत, अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर प्रतिरोध - News Vision

खबरे

खुली शराब दुकान के चलते शराबी करे रहा महिलाओं के साथ अश्लील हरकत, अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर प्रतिरोध

Drunkards doing obscene acts with women due to open liquor shop, resistance to English liquor shop

जबलपुर में  गढ़ा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर प्रतिरोध बढ़ता ही जा रहा है, विगत दिवस जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिपुरी चौक स्थित शराब दुकान को बंद करने की मांग की गई थी वही ,अब यही मांग विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग करते नजर आए, इन लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खुली शराब दुकान के चलते आए दिन यहां पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है ,जो मार्ग से गुजर रही महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने से बाज नहीं आते और यदि कोई इन्हें मना करें तो यह शराबी मरने मारने पर उतारू हो जाते हैं वही शराब दुकान के चलते आए दिन क्षेत्र का माहौल खराब रहता है क्षेत्रवासियों ने एक लिखित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए उक्त शराब दुकान को अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है 

यह भी पढ़े  : मदिरा दुकानों के एक भी समूह का नवीनीकरण नहीं

#liquershop, #jabalpur