
आज से कुछ वर्ष पहले 14 अप्रैल के दिन मुंबई बंदरगाह में एक समुद्र पोत में भीषण आग लगी थी. जिसे बुझाने की कोशिश करते 66 फायर कर्मी शहीद हो गए थे जिनकी याद में प्रतिवर्ष फायर डे मनाया जाता है जबलपुर में भी 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक यह फायर डे मनाया जा रहा है जिसको लेकर फायर कर्मियों द्वारा आज एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें अग्नि हादसों से बचने को लेकर जहां लोगों को जागरूक किया गया वहीं हादसों के दौरान किस तरह से जानमाल की रक्षा की जाए इसकी भी सीख दी गई इस जागरूकता रैली के दौरान जहां फायर कर्मियों ने लोगों को अग्नि हादसों से बचाव को लेकर पंपलेट बांटे वही लोगों को यह बताया गया कि 14 अप्रैल को फायर डे क्यों मनाया जाता है इस रैली का मुख्य उद्देश्य जबलपुर वासियों को अग्नि हादसों को लेकर सतर्क करना था फायर कर्मियों का कहना है कि सबसे ज्यादा अग्नि हादसे गर्मी के मौसम में सामने आते हैं जिसके चलते घरों और कारखानों में लगी आग से भारी क्षति पहुंचती है उनका कहना था कि अगर पहले से अग्नि हादसों को लेकर सतर्कता बरती जाए तो किसी भी तरह की जानमाल की क्षति से जहां बचाव होगा वही पूर्व सावधानी इन हादसों को रोकने में भी सहायक होगी
#fireday,