
जबलपुर लार्डगंज थाना पुलिस ने चाकू लेकर किसी वारदात को अंजाम में खड़े युवक को गिरफ्तार किया है, मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर जब युवक को रोका तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे दबोच लिया वही जब युवक की तलाशी ली गई तो जेब में बटनदार चाकू रखा हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए लार्डगंज थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर संध्या चंदेल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन पत्ती चौक जहांगीराबाद में एक युवक चाकू लेकर खड़ा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अंचल ठाकुर निवासी कोतवाली बताया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी हैं
#jabalpur