पुलिस ने गेहूं की बोरियों को चोरी करने वाले 5 चोरो को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर - News Vision

खबरे

पुलिस ने गेहूं की बोरियों को चोरी करने वाले 5 चोरो को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर


पनागर पुलिस ने किसान के खेत से गेहूं की बोरियों को चोरी करने वाले 5 चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है.आरोपियों ने रात में किसान के खेत में रखी गेहूं की 29 बोरियां पार कर दी हैं और ऑटो में भरकर ले गए थे। पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी सहित उसकी सहायता करने वाले 4 लोगों को दबोचा गया है पूरे मामले की जानकारी देते हुए पनागर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अंबुज पांडे ने बताया कि पनागर स्थित इमलिया के रहने वाले टेकचंद पटेल ने पनागर थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 29 गेहूं की बोरियों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं पुलिस की जांच में यह बात सामने आई की पनागर थाना क्षेत्र का ही रहने वाले गोलू केवट ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गेहूं की बोरियां चुराई थी पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 29 गेहूं की बोरियों को बरामद कर लिया है वहीं चोरी के दौरान जिस ऑटो से आरोपियों ने गेहूं की बोरियां लेकर गए थे उसे भी जप्त कर लिया है वहीं पुलिस ने पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत लेकर इनसे पूछताछ करने में जुटी है।

#jabalpur, #panagar,