कोबरा का शिकार हुए खुद सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे, पढ़िए पूरी खबर - News Vision

खबरे

कोबरा का शिकार हुए खुद सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे, पढ़िए पूरी खबर

कभी कोबरा को गिलासों से पानी पिलाकर उसकी प्यास मिटाने वाले तो कभी हमलावर परिवारों से सर्पों का रेस्क्यू कर जहरीले जीव जंतुओ और आम जनमानस की रक्षा करने वाले वन्य प्राणी विशेषज्ञ एवं सर्पमित्र गजेंद्र दुबे इस बार खुद ही कोबरा का शिकार हो गये दरअसल सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को भेड़ाघाट स्थित जिलेटिन फैक्टरी में कोबरा सांप का रेस्क्यू करने गये हुए थे जहांपर रेस्क्यू के दौरान उन्हे ब्लैक कोबरा सर्प ने डस लिया, लेकिन इसके बावजूद गजेंद्र ने कोबरा का रेस्क्यू कर उसे जंगल मे छोडा वही सांप के डसने से गजेन्द्र दुबे बेहोश हो गए जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया जहांपर डाक्टरों ने उन्हे आईसीयू में भरती कर लिया है और फिल्हाल मेडिकल अस्पताल में गजेन्द्र दुबे की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है जहांपर खुद कोबरा का शिकार होने के बावजूद गजेंद्र उसके पकड़ने की कोशिशें करते हुए नजर आ रहे है वही दूसरी ओर वे बिना किसी सुरक्षा के यह खतरनाक काम भी करते हुए नजर आ रहे है जिसके लिए जिम्मेदार किसे माना जाए यह सोच का विषय है

#jabalpur,