दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली - News Vision

खबरे

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली


नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने शनिवार सुबह एक पीसीआर वैन के अंदर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली की सिविल लाइंस थाने के पीसीआर वैन प्रभारी हेड कांस्टेबल जिनका नाम इमरान मोहम्मद है उन्होंने अपने ही सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली। सूचना पुलिस को मिलते ही इमरान को फौरन बाड़ा हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलसी के मुताबिक इमरान ने चंदगी राम अखाड़ा के पास बेला रोड पर उस समय खुद को गोली मार ली, जिस वक़्त पीसीआर चालक और उसके सहयोगी कांस्टेबल अतुल भाटी शौचालय गए थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए जिला अपराध टीम को बुलाया गया है।